YouTube क्या माँगता है
- साइज़: वीडियो के लिए 3840 × 2160 पिक्सल, और Short के लिए 2160 × 3840। इससे छोटी भी चलती है, 640 पिक्सल चौड़ाई तक।
- लंबाई-चौड़ाई: वीडियो के लिए 16:9, Short के लिए 9:16।
- फ़ाइल: JPG या PNG।
- फ़ाइल का वज़न: फ़ोन ऐप से 2 MB तक, कंप्यूटर से 50 MB तक।
- खाता: कस्टम थंबनेल के लिए चैनल का वेरिफ़ाइड होना ज़रूरी है, और Short का थंबनेल सिर्फ़ कंप्यूटर पर YouTube Studio में जोड़ा जा सकता है।
जो बात लोग भूल जाते हैं: यह बहुत छोटा दिखता है
ज़्यादातर दर्शकों को आपका थंबनेल माचिस की डिब्बी जितना दिखता है - फ़ोन पर सर्च लिस्ट में, या पहले से चल रहे वीडियो के बगल में।
प्रीव्यू इसे दोनों साइज़ में दिखाता है।
अगर छोटे वाले में आपका चेहरा या आपके शब्द मुश्किल से पढ़े जाते हैं, तो आपके ज़्यादातर दर्शकों के लिए भी वे मुश्किल हैं।
YouTube नीचे के एक कोने में वीडियो की लंबाई भी लिखता है।
वहाँ रखी कोई भी चीज़ ढक जाती है, इसलिए प्रीव्यू भी उसी कोने में एक समय लिख देता है।
हम होते, तो यह करते
- ज़्यादा से ज़्यादा तीन शब्द। थंबनेल देखा जाता है, पढ़ा नहीं जाता।
- एक चेहरा, बड़ा, एक ही भाव के साथ।
- ऐसा एक रंग, जो YouTube के सफ़ेद पेज पर भी उभरे और डार्क पेज पर भी।
- टाइटल थंबनेल के बाद लिखें, ताकि टाइटल वह बात जोड़े, जो तस्वीर नहीं कह सकती।